Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बस और डंपर की भिड़ंत, कई घायल

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के नापासर थाना क्षेत्र के सींथल गांव में श्मशान भूमि के पास मोड़ पर एक निजी बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें 7-8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि डंपर चालक को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही नापासर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल गोकुलचंद मीणा और कॉन्स्टेबल सीताराम मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया।घटनास्थल पर पहुंचे सींथल सरपंच प्रतिनिधि गणेशदान बीठू ने आरएचएसएस के एईन निखिल के समक्ष नाराजगी जताई। बीठू ने बताया कि ग्राम पंचायत ने जून 2024 में सामान्य संपत्ति संसाधन (CPR) के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्र की परिसंपत्तियों व धार्मिक स्थलों के नवनिर्माण की एनओसी जारी कर दी थी, लेकिन विभाग व ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब तक इन परिसंपत्तियों को हटाया नहीं गया है।बीठू ने बताया कि इस स्थान पर विकट मोड़ है, जिससे वाहन चालकों को आगे का रास्ता दिखाई नहीं देता और इसी जगह बार-बार हादसे हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement