Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पांच वर्षीय बालक के पेट से बटन बैटरी सैल निकाला

India-1stNews




बीकानेर: जस्सूसर गेट के बाहर डॉ. श्याम अग्रवाल चिल्ड्रन अस्पताल व अनुसंधान केन्द्र में बुधवार को पेट दर्द की शिकायत को लेकर पहुंचे पांच वर्षीय बालक के पेट से बटन बैटरी सैल को निकाल कर स्वास्थ्य में राहत दी है। बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के अभिभावको ने बताया कि दो घंटे पहले बच्चे ने बटन बैटरी निगल ली थी, जिससे उसको हल्का पेट दर्द हो रहा था। बच्चे के पेट का एक्सरे किया गया।

जिसमें बटन आकृति का बैटरी सैल पाइलोरस (अमास्य व छोटी आंत के बीच की सुकड़े हिस्से) के पास दिखाई दिया। बटन बैटरी की उच्च क्षरणकारी प्रकृति को देखते हुए उसे तुरंत एंडोस्कोपी से हटाने की जरूरत थी। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. निखिल गांधी से बच्चे की स्थित व एक्सरे में दिखाई देने वाले बटन बैटरी के के रूप में बताया। डॉ. गांधी ने कोठारी अस्पताल में एंडोस्कोपिक रूप से बटन बैटरी को सफलतापूर्वक निकाल दिया। डॉ. निखिल गांधी और उनकी टीम को जीवन रक्षक प्रक्रिया अपनाते हुए निस्वार्थ प्रयासों तथा डॉ. गांधी के समर्पण और विशेषज्ञता लिए उन्होंने तथा बच्चे, उसके अभिभावक ने हृदय से धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement