Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रवि कुमार सुरपुर ने संभाला संभागीय आयुक्त का पदभार

India-1stNews




बीकानेर, 11 फरवरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री रवि कुमार सुरपुर ने मंगलवार को संभागीय आयुक्त का पदभार संभाला।
श्री रवि कुमार सुरपुर भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2004 बैच के अधिकारी हैं। श्री सुरपुर इससे पहले वित्त (राजस्व) विभाग में सचिव पद पर कार्यरत थे। श्री सुरपुर  जैसलमेर, हनुमानगढ़, सवाईमाधोपुर, भीलवाड़ा, कोटा और जोधपुर में जिला कलेक्टर तथा बीकानेर के प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में निदेशक रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात श्री सुरपुर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का समयबद्ध क्रियान्वयन करते हुए आमजन को अधिक से अधिक राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएंगे।

इससे पहले संभागीय आयुक्त कार्यालय पहुंचने पर श्री सुरपुर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह ने उनकी अगवानी की। इस दौरान श्री सुरपुर ने कार्यालय के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर संस्थापन अधिकारी श्री चेतन आचार्य, निजी सहायक मोहित जोशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement