Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: PBM में लापरवाही की हद ! HIV पॉजिटिव बताकर किया इलाज, पर एम्स में...

India-1stNews




बीकानेर@ जिला मुख्यालय पर गुरूवार को हुई जन सुनवाई में हुए चौंकाने वाले खुलासे से शासन-प्रशासन के अधिकारी भी हैरान रहे गये। दरअसल, एक नवयुवति के पीड़ित ने अपना परिवाद पेश कर बताया कि मेरी 18 वर्षीय भतीजी को एचआईवी पॉजिटिव बताकर इलाज शुरू कर दिया गया। जबकि एम्स दिल्ली में करवाई गई विभिन्न जांच में वह एचआईवी नेगेटिव आई। संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने इसे गंभीर मानते हुए जांच के निर्देश दिए। यह मामला सामने आने पर जन सुनवाई में मौजूद जिला कलक्टर समेत तमाम अधिकारी भी दंग रह गये। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान जिला कलेक्टर के समक्ष कुल 83 प्रकरण आए। जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य परिवेदनाओं के निस्तारण को लेकर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देशित किया। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement