Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 24 वर्षीय सीआरपीएफ जवान की प्रशिक्षण के दौरान आकस्मिक निधन

India-1stNews




बीकानेर की कोलायत विधानसभा क्षेत्र के हदां गांव के 24 वर्षीय सीआरपीएफ जवान पुखराज कड़ेला की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण के दौरान निधन हो गया। कड़ेला अजमेर ग्रुप केंद्र से प्रशिक्षण में आए थे। सीआरपीएफ राजगीर कैंप के डीएसपी चंदन कुमार तिवारी ने इसकी पुष्टि की है। 

उन्होंने बताया कि पुखराज कड़ेला पिछले 10 फरवरी से यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वे अपने प्रशिक्षण के पांचवें सप्ताह में थे। सोमवार रात को वे अपने बैरक में सामान्य रूप से सोने गए थे, लेकिन सुबह जब उनके साथियों ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। संदेह के आधार पर दरवाजा तोड़कर देखा, तो पुखराज कड़ेला कमरे में मृत मिले। इसके बाद तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और तत्काल यूनिट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां मुख्य चिकित्सक ने पुखराज को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि हृदय गति रुकने से पुखराज की मौत हुई होगी, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने बताया कि मृतक के परिवार को इस घटना की सूचना दे दी है। उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह क्षेत्र बीकानेर भेजने की व्यवस्था की जा रही है, जो बुधवार को अपने गांव हदां पहुंचेगी। जवान पुखराज कड़ेला के निधन के समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement