Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: शराब पीने से मना किया, दो गुटों में लाठी सरियों से हमला, 9 घायल

India-1stNews




बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के सुजानदेसर इलाके में शराब पीने से मना करने पर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक वृद्ध, तीन महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं।

क्या है मामला?
जानकारी के अनुसार, चांदमल बाग के पास एक चौकी पर बिहार समाज के कुछ लोग शराब पी रहे थे। स्थानीय निवासियों ने जब उन्हें ऐसा करने से रोका तो विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए और लाठी-सरियों से हमला शुरू हो गया। इस मारपीट में 70 वर्षीय जवाहर लाल, 22 वर्षीय अमरीश, 20 वर्षीय संदीप, 16 वर्षीय रोशन, 22 वर्षीय अशुदान, 22 वर्षीय हनुमान, 25 वर्षीय मोनिका, 22 वर्षीय लक्ष्मी व एक ढाई वर्षीय तनवी घायल हुए है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मारपीट में अशुदान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562