Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सीएम-डिप्टी सीएम को धमकी देने के मामले में डीएसपी हटाया, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड

India-1stNews






बीकानेर@ सीएम को धमकी मामले में एडीजी रुपिंदर सिंह शुक्रवार शाम को बीकानेर जेल पहुंचे। जांच के बाद उन्होंने उप कारापाल जयसिंह, मुख्य प्रहरी विजय पाल, प्रहरी जगदीश प्रसाद और अनिल मीणा को निलंबित कर दिया। इस मामले में एक अन्य पुलिसकर्मी की भी भूमिका संदिग्ध मिली है। उसी ने मोबाइल और सिम कार्ड आदिल को उपलब्ध कराए थे।

जयपुर सेंट्रल जेल से 27 मार्च को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को धमकी भरे कॉल मामले में कारापाल भंवर सिंह, उप कारापाल रमेश चंद, मुख्य प्रहरी विरेंद्र सिंह भाटी, प्रहरी चंद्रपाल और सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर मुख्यालय केंद्रीय कारागृह भरतपुर रखा गया है।

केंद्रीय कारागृह जयपुर के डीएसपी इंद्र कुमार को यहां से हटाकर जिला कारागृह सीकर भेजा गया है। वहीं सेंट्रल जेल जोधपुर में 23 मार्च को हुई घटना में कारापाल रामचंद्र और मुख्य प्रहरी चैनदान चारण को निलंबित किया गया है।

सीएम को मिली थी धमकी
सीएम भजनलाल शर्मा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाला बीकानेर सेंट्रल जेल का बंदी था। उससे मोबाइल बरामद हुआ था। 14 महीने में यह चौथी बार था, जब सीएम को धमकी दी गई थी।

आरोपी आदिल ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम को मोबाइल से कॉल किया था। इसमें आरोपी ने सीएम को जान से मारने की बात कही थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस बीकानेर जेल पहुंची और सर्च किया था। सुबह 8:40 बजे आदिल को गिरफ्तार कर लिया था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement