Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फायरिंग से दहशत, दो बंदूकें बरामद, हुई लाइव मुठभेड़, देखे वीडियो

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के बज्जू क्षेत्र में मौज मस्ती के लिए जानवरों का शिकार करना पंजाब के कुछ युवकों को भारी पड़ गया। हिरण शिकार की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस,वन्यजीव प्रेमियों ने इन युवकों की जमकर धुनाई कर डाली। दरअसल बज्जू थाना क्षेत्र के बिजेरी में हिरण का शिकार कर फरार हो रहे पंजाब के शिकारियों को पुलिस और जीव प्रेमियों ने मिलकर घेर लिया। शनिवार को हुए इस घटनाक्रम में माणकासर सरपंच सुखराम की सूचना और सक्रियता से शिकारी पकड़े गए। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश में फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

शिकारियों से पुलिस-ग्रामीणों की आमने-सामने भिड़ंत
जानकारी के अनुसार, बिजेरी गांव के पास शनिवार शाम करीब 4 बजे हिरण का शिकार किया गया। सूचना मिलते ही वन्यजीव प्रेमी और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा किया। शिकारियों को पकड़ने के लिए जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी गई। पीछा करने के दौरान एक गाड़ी को बीठनोक के पास रोका गया, जिसमें दो आरोपी पकड़े गए। दूसरी गाड़ी को हदां के पास टोकला गांव में दबोचा गया, जिसमें तीन युवक थे।

फायरिंग से दहशत, दो बंदूकें बरामद
ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारियों ने पुलिस और जीव प्रेमियों से बचने के लिए फायरिंग भी की। बज्जू थाना प्रभारी आलोकसिंह चारण ने बताया कि तलाशी में दो 12 बोर की बंदूकें बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जीव प्रेमियों का आक्रोश, थाने पर धरना
घटना के बाद जीव प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बज्जू थाना के बाहर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम आगे की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement