Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भैरुनाथ मंदिर में चोरी की वारदात, पुलिस ने कराई चोरों की पब्लिक परेड़

India-1stNews




बीकानेर@ नापासर पुलिस ने इलाके के एक मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश ना सिर्फ चोरी का सामान बरामद किया बल्कि चोरों की पब्लिक परेड़ भी कराई परेड के दौरान भारी मात्रा में लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार नापासर मुख्य बाजार स्थित श्री तोलियासर भेरुनाथ मंदिर में सात दिन पहले अज्ञात चोरों ने चांदी के छत्र चोरी किए थे। नापासर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चोरों का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साधनों से पुलिस चोरी करने वाले युवकों तक पहुंच गई। पुलिस ने महज सात दिनों में चूरू से चार युवकों को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के वारंट पर पीसी रिमांड लिया है। नापासर थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार एवं समस्त पुलिस जाता के साथ नापासर पुलिस थाने से लेकर भेरुनाथ मंदिर तक इन चारों को पैदल परेड करवाई गई। 

मंदिर में चोरी की जगह पर शिनाख्त करवाई गई, थाना अधिकारी लक्ष्मण सुथार ने कहा कि आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय रहना जरूरी है, इस मौके पर नापासर के भेरू भक्ति एवं ग्रामीणों की अपार भीड़ के बीच में नापासर थाना अधिकारी ने चोरों को मंदिर में शिनाख्त परेड करवाई, इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ में पुलिस प्रशासन जिंदाबाद, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद, भेरुनाथ की जय हो के नारे लगाए, नापासर के काफी वृद्धि लोग एवं मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी इस दौरान भेरुनाथ मंदिर में उपस्थित थे उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। नापासर पुलिस ने इस मामले में दीनदयाल सोनी निवासी सरदारशहर, राजकुमार माली निवासी सरदारशहर, अरुण सोनी निवासी चूरू और भागीरथ सोनी निवासी रतनगढ़ को गिफ्तार किया है। इन चारों की ही परेड निकाली गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement