Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गणगौर मेले के दौरान हादसा, एक बच्ची की मौत, दो की हालत गंभीर

India-1stNews




बीकानेर@ महाजन थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची को बेकाबू हाइड्रा मशीन ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग महिला सहित दो बहनें घायल हो गई। घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। हादसा महाजन थाना क्षेत्र के सूंई का है।

मिली जानकारी अनुसार सूंई में गणगौर मेला भरा हुआ है। मेले में जा रही 6 साल की बच्ची मोनिका जाट को अनियमित हाइड्रा मशीन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हाइड्रा की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला सावित्री देवी माली और दो बहनों प्रवीना व प्रीता सुथार घायल हो गई। गांव के भानी सिंह भाटी ने बताया- अनियंत्रित हाइड्रा मशीन से बड़ी जनहानि हो सकती थी। गांव के ही एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए हाइड्रा पर चढ़कर जैसे-तैसे काबू किया। घटना की सूचना पर महाजन पुलिस थाना प्रभारी कश्यप सिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि हाइड्रा मशीन को जब्त किया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement