Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मकान में मिला महिला का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की पवन पुरी में शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बुधवार सुबह 11 बजे व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। वहीं पुलिस ने शव को खादिम ख़िदमतगार सोसायटी और असहाय सेवा संस्था की मदद से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शव का मेडिकल प्रशिक्षण कर मोर्चरी में रखवाया दिया है। जानकारी के अनुसार महिला पवन पुरी निवासी रीना शर्मा है जो अपने मकान में अकेली रहती थी। फिलहाल पुलिस मौके पर है और छानबीन कर रही है। अभी तक महिला की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement