Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च

India-1stNews




बीकानेर, 28 मार्च। हिंदू नव वर्ष पर आयोजित होने वाली हिंदू धर्म यात्रा और महाआरती तथा ईद-उल-फितर के मद्देनजर शुक्रवार देर सायं जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती नम्रता वृष्णि तथा पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने एमएम ग्राउंड से जूनागढ़ के आगे तक फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि बीकानेर की गंगा-जमुनी संस्कृति को संजोते हुए सभी आपसी सौहार्द के साथ त्यौहार मनाएं। 

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर विभिन्न जनप्रतिनिधियों और धर्म गुरुओं से समन्वय किया गया है। जिला एवं थाना स्तर पर शांति समितियों की बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान शांति और कानून व्यवस्था संधारण के लिए जिला मजिस्ट्रेट द्वारा कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। वहीं हिन्दू धर्म यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नगर) सौरव तिवाड़ी, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement