Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ससुराल में विवाहिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

India-1stNews




बीकानेर@ सोमवार दिन में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव बींझासर की रोही में ढाणी में बने छपरे में 29 वर्षीय विवाहिता के फांसी पर लटके हुए मिलने की घटना में मृतका के पीहर पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया गया है। शेरूणा थानाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि मृतका का पीहर लूणकरणसर है एवं शव को फंदे से उतार कर उन्हें सूचना दी गई थी। शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय रखवाया गया है एवं मंगलवार सुबह मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

मृतका के भाई पवन खाती ने मृतका के पति मुनीराम, देवर लालचंद, ससुर भंवरलाल एवं सास ज्यानीदेवी के खिलाफ दहेज की मांग पर जान से मार देने एवं फंदे पर लटका देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं में चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। परिवाद में पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहिन काली एवं मंजू का विवाह वर्ष 2013 में आरोपी मुनीराम एवं लालचंद के साथ हुआ था। तभी से आरोपी कम दहेज का आरोप लगाते हुए तंग परेशान करने लगे एवं इस दौरान मृतका के तीन संताने भी हुई। आरोपियों ने 1 मार्च को मृतका काली के साथ मारपीट की एवं खाना नहीं दिया व इस पर मृतका ने 2 मार्च को अपने भाई को फोन कर इस संबध में सूचना भी दी थी। सूचना पर भाई आरोपियों के खेत भी पहुंचा एवं मृतका को अपने साथ पीहर ले जाना चाहा लेकिन आरोपियों ने नहीं भेजा एवं उसके वापस जाने के बाद मृतका काली साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार करेगें।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement