Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

ब्रेकिंग न्यूज: बीकानेर के नामी ज्वैलर को जेल भेजा!

India-1stNews




बीकानेर। पुलिस ने बीकानेर के एक नामी ज्वैलर को चैक अनाधरण के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोनगिरी कुंआ निवासी हाल मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने ज्वैलर बजरंग सोनी के खिलाफ चैक अनादरण के मामले में श्रीडूंगरगढ़  एसीजेएम न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी बजरंग सोनी के खिलाफ साल 2020  से श्रीडूंगरगढ़ एसीजेएम न्यायालय मेें लाखों रूपये के चैक अनादरण का मामला दर्ज है। इस मामले सम्मन जारी किये जाने के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। बताया जाता है कि आरोपी बजरंग सोनी बीकानेर शहर के एक नामी ज्वेलरी प्रतिष्ठान का संचालक है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement