Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

हिन्दू नववर्ष की पूर्व संध्या पर ग्यारह हजार दीपकों की रोशनी से जगमगाएगा सूरसागर परिसर

India-1stNews




बीकानेर। भारतीय नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर शनिवार को वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा सूरसागर झील परिसर में प्रतिवर्ष की भांति सांयकाल ग्यारह हजार दीप प्रज्वलन का विशेष आयोजन रखा गया है। 

इस संबंध में गुरुवार को नगर निगम के सामने स्थित सेवा समिति कार्यालय मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यों को कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।

सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार शाम को होने वाले इस विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीकानेर पूर्व क्षेत्र की विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिवबाड़ी महंत स्वामी विमर्शानंद गिरि जी महाराज, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने सभी सनातन धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में उपस्थित होने और सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement