Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: बेटे ने पिता की आत्महत्या के मामले में दंपति के खिलाफ दर्ज करवाया मामला

India-1stNews




बीकानेर। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दंपति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला गंगाशहर निवासी अशोक जोशी की आत्महत्या से जुड़ा है। गंगाशहर निवासी हर्ष जोशी पुत्र अशोक जोशी ने थाना में लिखित परिवाद दिया की आरोपी मनोज कुमार जोशी पुत्र हनुमान प्रसाद जोशी व देवी जोशी पत्नी मनोज कुमार जोशी द्वारा परिवादी के पिता को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था जिसके चलते वो पिछले कुछ समय से परेशान व मानसिक दबाव में थे। गत 28 फरवरी को उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने परिवाद के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि अशोक कुमार केईएम रोड पर अपने भाई की दुकान पर आया हुआ था। पुलिस ने आशंका जताई है कि 62 वर्षीय अशोक कुमार की मौत जहर के सेवन से हुई है। मृतक का अपने भाईयों के साथ संपति को लेकर विवाद चल रहा था। मामले में जांच गंगाशहर थाना की उप निरीक्षक मोनिका को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562