Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आज के मैच में लगा रहा था करोड़ो का सट्टा, मौके पर हुई भीड़, एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने जुए सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर भारत न्यूजीलैंड मैच के दौरान कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने कालूबास निवासी दीपक पुत्र धनदेव सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भारत न्यूजीलैंड पर मैच 2 करोड़ 95 लाख का हिसाब, पांच मोबाइल जब्त किए है। कार्यवाही में पुलिस एएसआई रामावतार, कांस्टेबल इन्द्रचंद, नरेंद्र, कमलकिशोर, लेखराम की विशेष भूमिका रही।

पुलिस वार्ड 27 में पहुंची व कार्यवाही को अंजाम दिया तो मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गयी। कार्रवाई में लगने वाले समय को देखते हुए पुलिस आरोपी के साथ सामान जब्त कर पुलिस थाने के सामने सुरक्षित स्थान पर ले गयी। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन में सिम पाई व 2 में सिम नहीं थी। मोबाइल की पूरी जांच किए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, 13 आरपीजी एक्ट में मामला दर्ज किया है। साथ ही करोड़ो का सारा हिसाब भारत न्यूजीलैंड के मैच का ही था।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement