Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर की जनता की सबसे बड़ी समस्या, रेलवे फाटकों को लेकर नोटिफिकेशन जारी

India-1stNews




बीकानेर@ रेलवे फाटकों की समस्या से निजात मिलने की एक बार फिर उम्मीद जगी है। मुख्य बाजार के सांखला रेलवे फाटक पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाने के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। आरयूबी के लिए 184 वर्ग मीटर क्षेत्रफल अवाप्त किया जाएगा। इसमें 23 सम्पत्तियों व संरचनाओं का हिस्सा आएगा। जिसे अवाप्त कर हटाया जाएगा। इसके बाद आरयूबी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।

बीकानेर विकास प्राधिकरण ने रेलवे के सहयोग से आरयूबी निर्माण के लिए मौका सर्वे कर आवश्यक भूमि अवाप्ति की रिपोर्ट तैयार की है। नगरीय विकास एवं आवासन विभाग जयपुर ने भूमि अवाप्ति की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके अनुसार प्रभावित होने वाली संपत्तियों एवं संरचनाओं की सूची भी जारी कर दी गई है। भूमि अवाप्ति अधिकारी बीकानेर विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है।

दशकों से आमजन परेशान
शहर को दो हिस्सों में बांटने वाली रेलवे लाइन से लोग कई दशक से परेशान है। कोटगेट और सांखला रेलवे फाटक पर धूप, सर्दी, गर्मी और बारिश में लोगों को खड़े रहकर फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। दिन में कई बार बंद होने वाले इन रेलवे फाटकों से केईएम रोड और रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात जाम भी रहता है। फाटकों की समस्या का समाधान करने के लिए कभी ऐलिवेटेड रोड, कभी बाईपास तो कभी आरओबी या आरयूबी के प्लान बने लेकिन सिरे नहीं चढ़े।

अधिसूचना जारी
सांखला रेलवे फाटक पर अंडर पास निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इस क्षेत्र में आरयूबी निर्माण के लिए 184.21 वर्ग मीटर क्षेत्र अवाप्त किया जाएगा। कोटगेट रेलवे फाटक पर अंडर पास निर्माण के लिए अधिसूचना जारी होने का कार्य प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी:- अपर्णा गुप्ता, आयुक्त बीकानेर विकास प्राधिकरण बीकानेर।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement