Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिये पर बड़ा हादसा, कार के ऊपर गिरा ट्रोला, पांच-छह लोगों की मौके पर मौत

India-1stNews




बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे देशनोक पुलिया पर अनियंत्रित होकर कोयले से भरा डंपर कार पर पलट गया। डंपर के नीचे दबी कार चकनाचूर हो गई। कार में सवार एक ही परिवार के सभी 6 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक नोखा निवासी है। देशनोक बारात में आए नोखा सेन समाज के सभी कार सवार नोखा वापसी कर रहे थे तभी देशनोक पुलिया पर यह भयावह दुर्घटना हो गई।

दुर्घटना इतनी भयानक थी देखने वालों की रूह कांप गई। पौन घण्टे की भारी मशक्कत के बाद कार सवारों को रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही देशनोक पुलिस व नोखा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर जेसीबी व क्रेन मंगवाई गई। सभी मृतकों के शव बीकानेर मोर्चरी रूम भिजवाए गए।

इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद से पूरा राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर लंबा जाम लग गया। मौके से कोयले से भरे डंपर को हटाने की कार्यवाही जारी है। रात एक बजे के करीब बीकानेर एसपी व आईजी मौके पर पहुंचे है। यातायात सुचारू को लेकर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement