Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर जेल से मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल भी बरामद

India-1stNews




बीकानेर@ मुख्यमंत्री भजनलाल को जेल से धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद कैदी आदिल को पुलिस और जेल प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया है।जेल प्रशासन द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन में आदिल के पास से मोबाइल बरामद हुआ, जिससे उसने मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। 

जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि आदिल को पाली से बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था।जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल के अनुसार, कैदी आदिल की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह पहले भी खुद की नसें काटने की कोशिश कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहन पूछताछ कर रही है।इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है और आगे की जांच जारी है। उधर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को भी दो दिन पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी।
जिसका लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल बताया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement