Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: आत्महत्या कर रहे युवक को बचाने गई पुलिस पर ही तलवार से कर दिया हमला कांस्टेबल की हालत गंभीर

India-1stNews





बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के भादलां गांव में एक युवक द्वारा तलवार से हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक प्रेम सिंह गांव में तलवार लेकर घूम रहा था खुद भी आत्महत्या के लिए उतारू हो गया और लोगों पर हमला करने की नीयत से डर फैला रहा था।

गांव वालों की सूचना पर पांचू थाने के ड्यूटी ऑफिसर गंगाराम और जवान हेतराम जाब्ते सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रेम सिंह ने अचानक हमला बोल दिया। उसने हैड कांस्टेबल गंगाराम पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं।

गंभीर रूप से घायल गंगाराम को पहले नोखा अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement