Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: यहाँ मिला युवक का शव, नशे ने लील ली जान

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में लगातार दूसरे दिन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आज शाम गंगाशहर थाना क्षेत्र में शव मिला है। जानकारी मिली है कि शिव वैली के पीछे एक जने के शव की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मृतक की पहचान 41 वर्षीय लोकेश मेघवाल के रूप में हुई हैं जो औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर 7 का निवासी था। पता चला हे कि शराब के अत्यधिक सेवन के चलते लोकेश की मौत हो गई। गौरतलब रहे कि नशे के अत्यधिक सेवन के चलते पिछले 24 घंटे भी यह तीसरी मौत है।मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी ने बताया है कि उसका भाई अपने दोस्तों के साथ दारू पी रहा था। उसे शक है कि उसके भाई की हत्या हुई है।

वहीं पुलिस के अनुसार जिस जगह लोकेश का शव मिला, वह एक नामी तेल मालिक की जगह है। प्लॉट में एक गार्ड रूम बना रखा था। गार्ड के पास लोकेश सहित उसके अन्य दारू दोस्त आए। रविवार सुबह 7 बजे पार्टी शुरू हुई। अलग अलग तरह की दारू पी गई। 

बताया जा रहा है कि जब लोकेश की तबीयत बिगड़ी तो दोस्तों ने कूलर चलाकर उसे सुला दिया, बाद में वह उठा ही नहीं। पुलिस ने पांचों दोस्तों से पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त आला दर्जे के नशेड़ी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement