Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, स्कॉर्पियो कार ने दो बाइक को मारी टक्कर

India-1stNews




बीकानेर@ नाल थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।हादसे में नाल निवासी कोजूराम पुत्र बिरजू राम, गोरधन पुत्र चोरूराम, राहुल पुत्र चोरूराम और ओमप्रकाश की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। गोरधन और राहुल सगे भाई हैं। हादसा के बाद इलाके में शोक की लहर छोड़ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement