Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

India-1stNews




बीकानेर, 7 मार्च। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किये गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पांचू स्थित कौशिक मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 17 मार्च तक 8 दिनों के लिए, जैन चौक नोखा स्थित जय भवानी मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 10 से 19 मार्च तक 10 दिनों के लिए तथा रेलवे क्रॉसिंग के पास नोखा स्थित महादेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 29 मार्च तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Advertisement
Advertisement
Advertisement
📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562