Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर पुलिस ने नोखा में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एमडी ड्रग्स बरामद की है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्रसिंह सागर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। नोखा थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 18.5 ग्राम एमडी ड्रग्स और बिक्री से प्राप्त 5500 रुपए बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement