Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस के हत्थे चढ़ा 'कुकर्मी बाबा' बालक-बालिकाओं का बना रहा था हवस का शिकार, वीडियों में उजागर हुई शर्मनाक करतूत

India-1stNews




बीकानेर@ पुलिस ने आस्था के नाम पर युवकों को अपने जाल में फांसकर उनका देह शोषण करने वाले ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। ढोंगी बाबा सालों से युवकों का देह शोषण कर रहा था। पीड़ित युवकों ने पुलिस को रिपोर्ट दी तो मामला उजागर हुआ।

सुदर्शना नगर निवासी ललित कुमार प्रजापत शिवशक्ति नागणेच्या ट्रस्ट का ट्रस्टी है और स्वयं में माताजी का निवास होने का दावा करता है। लोगों की आस्था होने के कारण बड़ी संख्या में लोग उसके पास आते हैं। ललित उनसे नकद राशि सोने-चांदी के जेवरात चढ़ावे में लेता है। वह रुपए ब्याज पर भी देता है। आस्था के कारण नाबालिग युवक भी उसके पास जाते हैं जिनसे वह अपने कथित धाम पर श्रम व आर्थिक सेवाएं लेता है। आरोप है कि वह युवकों को अपने कमरे में बुलाता है और उनके साथ अश्लील हरकत और देह शोषण करता है। युवकों को परिवार के शारीरिक-मानसिक रूप से बीमार होने का डर दिखाता है। सालों से ढोंगी बाबा के चंगुल में फंसे पांच लोगों ने इसकी रिपोर्ट व्यास कॉलोनी थाना पुलिस को दी है। 

एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर ढोंगी बाबा ललित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से यौनाचार के आरोपी कुकर्मी बाबा को पुलिस ने जेल भिजवा दिया है। प्रकरण की जांच कर रहे सीओ सदर आईपीएस विशाल जांगिड़ ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पोक्सों एक्ट के आरोपी सुदर्शना नगर निवासी ललित कुमार कुमावत पुत्र नारायण प्रसाद जांच में दोषी पाया गया है, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया गया है।

ढोंगी बाबा अपने परिवार के साथ सुदर्शना नगर में रहता है। फिलहाल पुलिस बाबा की कुण्डली खंगाल रही है। आशंका है कि इस बाबा ने कई महिलाओं और मासूमों को कुकर्मों का शिकार बनाया है लेकिन लोकलाज के चलते कई पीड़ित सामने नहीं आ रहे है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562