Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: चांदमल बाग में हुई हमलेबाजी की घटना, क्रॉस मुकदमे दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर इलाके में मंगलवार की रात चांदमल बाग इलाके में हुई हमलेबाजी की घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस केस दर्ज कराये गये है। जानकारी में रहे कि मकान के पास शराब पीने के विवाद को लेकर हुई हमलेबाजी की इस वारदात में महिलाओं और बुजुर्ग समेत आधा दर्जन जने चोटिल हो गये थे जिन्हे रात को पीबीएम के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। एसएचओं गंगाशहर परमेश्वर सुथार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर एक पक्ष की ओर से झंवरलाल पुत्र सुरजाराम माली ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी रोशन, अमरीश, संदीप, आशुदान उर्फ मधूसुदन समेत छह सात अन्य जनों ने लाठियों और सरियों से मेरे ऊपर हमला किया, मेरा लड़का हनुमान बीच बचाव के लिये आया तो उसे भी घेर लिया। जान बचाने के लिये हनुमान घर में घुस गया। इस दौरान आरोपियों ने घर में घुस कर हनुमान पर हमला कर दिया और बीच बचाव करने आई परिवार की महिलाओं और बच्चों से मारपीट की। 

वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अमरीश पुत्र छतरी शर्मा निवासी मधेपुरा बिहार ने बताया कि झंवरलाल और उसके लड़के हनुमान उनके साथ आये लोगों ने हमारे ऊपर हॉकी, बेल्ट और फावड़े से हमला किया बचने के लिये हम लोग गली में घुस गये जहां आरोपियों ने मुझे घेर लिया और हाथ पैर तोड़ दिये।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement