Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: थोड़ी देर में डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की, नरेंद्र मोदी पहुंच रहे है लाइव मैच खेलने

India-1stNews




बीकानेर@ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की नरेंद्र मोदी के साथ धरणीधर मैदान में गोल करने के लिए पसीना बहाएंगे। अवसर होगा होली के मौके पर आयोजित होने वाले फागणिया फुटबॉल मैच का। फागणिया फुटबॉल आयोजन समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल रंगा ने बताया की यह मैच चित्र वेशभूषा में महिलाओं का स्वांग बनी टीम तथा विचित्र वेशभूषा में पुरुषों का स्वांग बनी टीमों के बीच में शाम पांच बजे होगा।

सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि इस मैच हेतु अब तक 25 प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है। मस्की और मजाक से भरे इस मैच में कुंभ में वायरल गर्ल मोनालिसा का स्वागंधारी धरणीधर मंदिर परिसर में अपनी माला की दुकान का उद्घाटन करने तथा अपनी फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर का प्रचार करने के लिए आएगी। इसके अलावा वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज, छावा, कल्कि, योगी आदित्यनाथ, दीपिका पादुकोण, ममता कुलकर्णी, करीना कपूर, कंगना राणावत, कैटरीना, आलिया भट्ट, विकी कौशल, रणवीर कपूर, सलमान खान, अक्षय कुमार, तथा अल्लू अर्जुन के साथ-साथ देवी देवताओं, भूत,वसुंधरा राजे ,साईं बाबा, इत्यादि के स्वांग बनकर आने की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement