Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: देशनोक भीषण सड़क हादसा मामला, समाज के लोगों ने मृतकों के परिजनों को सहायता की मांग,राष्ट्रीय नाई महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

India-1stNews



बीकानेर@ देशनोक में बुधवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में राष्ट्रीय नाई महासभा बीकानेर ने जिला कलेक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन लिखकर मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि व अनुकंपा नौकरी देने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि 18 मार्च को सेन समाज के एक ही परिवार के छह सदस्य गाड़ी से देशनोक से नोखा अपने घर जाने के लिए के निकले थे। उनकी गाड़ी का देशनोक पुल के ऊपर एक ट्रक गिर गया। हादसे में कार में सवार सभी व्यक्तियों की मौत हो गयी। मृतक सभी एक ही परिवार के सदस्य है, ऐसे में उनके जाने के बाद अब पीछे परिवार का भरण-पोषण करने वाला कोई व्यक्ति नहीं बचा। ऐसे में मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के परिवारजनों को भोरण-पोषण के लिए 20-20 लाख रुपए और एक-एक सदस्य को अनुकंपा नौकरी दी जाए। यह पूरे समाज की मांग है।

जानकारी के अनुसार देशनोक करणी मंदिर के पास रेलवे क्रासिंग पर बने पुल पर ये एक्सीडेंट हुआ। एक ट्रक नोखा से बीकानेर की ओर आ रहा था। तभी ये असंतुलित होकर नोखा की ओर जा रही कार पर पलट गया।

कार पूरी तरह से सड़क पर पिचक गई। इस कार में 6 लोग थे।मृतकों में 4 भाई हैं। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक घायल ट्रक के नीचे ही दबे रहे। जेसीबी की मदद से ट्रक को उठाकर सभी को बाहर निकाला गया। इनमें से 4 घायलों को देशनोक सीएचसी में और 2 को बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement