Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नव संवत्सर के पंचांग का हुआ लोकार्पण

India-1stNews





बीकानेर, 28 मार्च। रघुनाथसर कुआं स्थित भारतीय आदर्श विद्या मंदिर में युगाब्द 5127, विक्रम संवत 2082 के पंचांग का लोकार्पण कार्यक्रम शुक्रवार को हुआ। विद्यालय प्रबंधन समिति के श्रीवल्लभ पुरोहित ने पंचांग के महत्त्व और इसमें संकलित तथ्यों के बारे में बताया।

जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरि शंकर आचार्य ने मोबाइल के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए, बच्चों को इससे दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल के अधिक प्रयोग से बच्चों में होने वाले शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक नुकसान के बारे में अभिभावकों को बताया जाए।

कार्यक्रम में ब्रह्मदत्त आचार्य, राधेश्याम सेवग, उमेश व्यास, नरेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम का विषय प्रवर्तन करते हुए प्रधानाचार्य घनश्याम व्यास ने आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान गीता अध्यापिका सरिता ने गीता के 12वें और 15वें अध्याय का पाठ करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement