Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: PBM अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ मारपीट, घायल युवक के साथ आये युवकों ने मचाया उत्पात

India-1stNews




बीकानेर@ पीबीएम ट्रोमा सेंटर में शुक्रवार की दोपहर एक घायल के साथ आये तीन-चार युवकों ने ड्यूटी पर तैनात रेजिडेंट्स डॉक्टर्स से अभ्रदता शुरू कर दी और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दी। इस दौरान युवकों ने मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से भी धक्का मुक्की की। इससे ट्रोमा सेंटर में अफरा तफरी सी मच गई। 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही डॉक्टर्स से झगड़ेबाजी कर रहे युवक भाग छूटे। इस घटना से आक्रोशित ट्रोमा सेंटर के रेजिडेंट्स डॉक्टर्स कार्य बहिष्कार कर दिया। 

सूचना मिलने के बाद ट्रोमा सेंटर पहुंचे पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र वर्मा ने रेजिडेंट्स डॉक्टर्स को समझाइस कर उनका बहिष्कार खत्म कराया। इस दौरान करीब दो घंटे तक ट्रोमा सेंटर कि चिकित्सीय सेवाएं बाधित रही। घटना को लेकर ट्रोमा सेंटर के सुरक्षा गार्ड राजेन्द्र सिंह की ओर से अज्ञात युवकों के खिलाफ सदर थाने में डॉक्टर्स से मारपीट, अभद्रता और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज कराया गया है। युवको का पता लगाने के लिये पुलिस ट्रोमा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटैज खंगाल रही है। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स का कहना है कि हम घायल युवक का इलाज कर रहे थे, इसी दौरान उसके साथ आये युवकों ने हमारे साथ हाथापाई और अभद्रता करनी शुरू कर दी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562