Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 7.70 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जिले में मादक पदार्थों की बिक्री का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। अवैध रूप से बिक्री करने वालों पर पुलिस भी लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसके बावजूद इस अवैध धंधे पर अंकुश नहीं लग पा रहा। हालांकि पिछले दिनों शहर में अवैध नशे के खिलाफ जागरूक लोगों ने अभियान भी चलाया था, लेकिन यह अभियान भी सुस्ता पड़ गया है।

एसपी कावेंद्र सागर के निर्देश पर बीछवाल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ के साथ एक जने को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी गोविंद चारण के अनुसार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7.70 ग्राम स्मैक के साथ गंगाशहर निवासी संजय रामावत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस ने शहरुख हत्यकांड में फ़रार एक इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। कॉन्स्टेबल रवि की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement