Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 1 करोड़ 45 लाख की लूट का खुलासा, दो बदमाश धरे गए

India-1stNews




बीकानेर@ बीछवाल थाना इलाके में दो दिन पहले 1 करोड 45 लाख की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस टीम ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी चूरू के रहने वाले बताए जा रहे है। इन दोनों से पुलिस ने 29 लाख रूपये भी बरामद किये है। बताया जा रहा है कि लूट में प्रयोग ली गई कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

इस कार्रवाई में बीकानेर एसपी कावेन्द्र सागर व चूरू एसपी जयंत यादव की भूमिका अहम रही है। गौरतलब रहे कि बुधवार को इन्द्रा कॉलोनी निवासी व्यापारी रामअवतार शर्मा के तीर्थम चौराहा स्थित कार्यालय रिलायबल एसोसिएट में काम करने वाले संपत शर्मा और मुकेश के साथ एक करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपए लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल लुटेरों को नामजद कर लिया है। अनाज मंडी में आढ़त और जींस व्यापारी रामअवतार के परिचित चूरू निवासी चांदसिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक चांदसिंह पूर्व में रामअवतार के साथ ही काम करता था। उसे रामअवतार के कामकाज, लेनदेन के बारे में जानकारी थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562