Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गांजे के साथ महिला को गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा में पुलिस ने गांजे का साथ महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। महिला के पास से 5 किलो गांजा बरामद हुआ है।

नोखा थानाधिकारी अमित स्वामी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के मार्गदर्शन में ये ऑपरेशन किया गया।

नोखा थाने की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर 8 सुरपुरा की रहने वाली भंवरी देवी (50) को गिरफ्तार किया। महिला के पास से 5.377 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि पिछले साल भी देशनोक थाने में इसी आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement