Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में मौत की डोर बनी जानलेवा, गले में गंभीर कट लगने के चलते अब तक 21 लोग आए चपेट में

India-1stNews




बीकानेर में अक्षय तृतीया के दिन चाइनीज मांझे ने शहर में कहर बरपाया। बुधवार को अब तक बीस से अधिक लोग गले में गंभीर कट के साथ पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे। इनमें सात की हालत गंभीर होने के कारण भर्ती करना पड़ा, जबकि पंद्रह से अधिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पीबीएम अस्पताल ट्रोमा सेंटर प्रभारी डॉ. कपिल के अनुसार, अधिकतर घायलों के गर्दन में कट लगा है। गंभीर घायलों में बीछवाल निवासी लालूराम और यूपी निवासी धीरज शामिल हैं। इसके अलावा 21 वर्षीय राजाराम, 20 वर्षीय सलमान, 25 वर्षीय पवन और 23 वर्षीय पुनीत भी घायलों में शामिल हैं।

पवन को कल्ला पेट्रोल पंप के पास चोट लगी, जबकि दो अन्य गोगागेट क्षेत्र में घायल हुए। अस्पताल में मौजूद ईएनटी के रेजिडेंट डॉक्टरों ने तत्काल घायलों का इलाज किया। कुछ गंभीर मामलों में तुरंत टांके भी लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार गहरा कट लगने पर जान का खतरा भी हो सकता है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।हर साल पतंगबाजी के इस पर्व पर चायनीज मांझा लोगों की जान के लिए खतरा बनता जा रहा है। हैरान करने वाली बात है कि रोक के बावजूद चायनीस मांझे की बिक्री कही न कही प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement