Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

सारस्वत बने पोक्सो न्यायालय के विशेष लोक अभियोजक वही आचार्य बने एडीजे कोर्ट-2 के अपर लोक अभियोजक

India-1stNews




बीकानेर@  बार एसोसिएशन बीकानेर के सीनियर एडवोकेट चतुर्भुज सारस्वत  को विशिष्ट न्यायालय पोक्सो कोर्ट में विशेष लोक अभियोजक के पद पर मनोनीत किया गया है इसके साथ ही मुकेश आचार्य को एडीजे 2 में अपर लोक अभियोजक के पद पर मनोनीत किया गया है। बार एसोसिएशन बीकानेर के मीडिया सचिव अनिल सोनी एडवोकेट ने बताया कि इससे पूर्व भी चतुर्भुज सारस्वत और मुकेश आचार्य  विशेष एवं अपर लोक अभियोजक के पद पर अपनी सेवा दे चुके है और नगर निगम व नगर विकास प्राधिकरण मे भी विधि सलाहकार रह चुके हैं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मे भी विधि सलाहकार के रूप मे अपनी सेवा देते रहे है। सारस्वत और आचार्य के विशेष एवं अपर लोक अभियोजक बनने पर बार काउंसिल सदस्य कुलदीप शर्मा ,बार अध्यक्ष विवेक शर्मा, बिहारी सिंह राठौड़,राजपाल सिंह राठौड़, सभापति कमलचंद सिपानी, सचिव विजयपाल बिश्नोई, अनिल सोनी एडवोकेट आदि द्वारा खुशी जाहिर कि गई व भाजपा परिवार द्वारा भी सारस्वत को बधाई दी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement