Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में पत्रकारों के लिए लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 40 से अधिक मीडियाकर्मियों का हुआ हैल्थ चैकअप

India-1stNews





जिला अस्पताल में पत्रकारों हेतु आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच शिविर : विधायक जेठानंदन व्यास ने किया उद्घाटन

विधायक व्यास ने शिविर में करावाया रूटीन हैल्थ चैकअप

करीब 40 पत्रकारो एवं उनके परीजन हुए शिविर से लाभान्वित

जिला अस्पताल एवं एडिटर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

बीकानेर, 08 अप्रैल। एसडीम जिला राजकीय चिकित्सालय बीकानेर एवं एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पत्रकारों एवं उनके परिजनों हेतु स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित हुआ। इस शिविर को उद्घाटन बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास के कर कमलों द्वारा हुआ। संगठन अध्यक्ष आनंद आचार्य एवं सचिव विनय थानवी ने अपनी टीम सहित  श्री व्यास का स्वागत किया । इस दौरान  दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि स्वास्थ्य जागरूकता पत्रकारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे समाज को सूचित करने का दायित्व निभाते हैं। पत्रकारों को अपनी सेहत का ध्यान रखन चाहिए ताकि सच की आवाज़ बुलंद रहे। एक जागरूक पत्रकार स्वस्थ समाज का आधार होता है। विधायक जेठानंद व्यास ने एडिटर एसोसिएशन क ओर से  समय समय पर पत्रकारों को अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित करने वाले  इस नेक कार्य हेतु शुभकामनाएं दी।

 संगठन संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार नीरज जोशी ने कहा  कि भागदौड़ भरी जिंदगी में पत्रकार अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य को लेकर समय मुश्किल से निकाल पाते है, संगठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पत्रकारों एवं उनके परिजनों हेतु इस स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष के मार्गदर्शन में किया गया। संगठन अध्यक्ष आनंद आचार्य ने बताया कि बीकानेर जिल के करीब 40 पत्रकार एवं उनके परिजनो ने इस शिविर का लाभ लिया।

संगठन कोषाध्यक्ष मनोज व्यास, उपाध्यक्ष योगेश खत्री ने बताया कि जांच शिविर के दौरान पत्रकारों की सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, लिपिड प्रोफाईल, यूरीक ऐसीड, ईसीज सहित अन्य जांचे की गयी। इस दौरान संगठन सचिव विनय थानवी, संयुक्त सचिव सतवीर बिश्नोई, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र छंगाणी, अज़ीज़ भुट्टा, गोरधन सोनी बलजित गिल, प्रकाश सामसुखा, उमेश पुरोहित, विमल देवडा, दाऊ लाल कल्ला सुनील शर्मा, उमाशंकार, राहुल मारवाह, यतीन्द्र चढ्ढा, युवा सदस्य सुमेस्ता बिश्नोई, सुमित बिश्नोई सहित अख्तर चुडिघर, आदि ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।

शिविर के दौरान जिला अस्पताल से इनका रहा विशेष सहयोग
अधीक्षक डॉ. सुनील हर्ष, डॉ. भुपेन्द्र तिवाड़ी, डॉ. गौरव जोशी, नर्सिंग ऑफिसर सुमन आचार्य, लेबोरेट्री से दिनेश पुरोहित, दाऊ पुरोहित,  ईसीजी तकनीशियन ऋषिराज गहलोत तथा बाबूलाल सांई ने पत्रकारों हेतु आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान अपना विशेष सहयोग दिया।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement