Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

Bikaner PBM Hospital के प्रथम तल पर लगी आग, अस्पताल परिसर में मची अफरा-तफरी

India-1stNews




बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के स्किन डिपार्टमेंट की बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मरीजों को तुरंत अन्यत्र शिफ्ट किया गया। गुरुवार सुबह अचानक एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पास ही स्थित सुपर स्पेशियलिटी सेंटर से सटे स्किन डिपार्टमेंट में आग लगी है। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. बी.सी. घीया के कमरे में से धुआं आता दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के कमरों से भी धुआं निकला। आग बढ़ती इससे पहले ही मरीजों को शिफ्ट किया गया। आग के कारण कुछ सामान भी जल गया है। एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग फर्नीचर तक नहीं पहुंची। आग सुबह लगी तो समय रहते, इस पर काबू पा लिया गया। अगर अस्पताल समय के बाद आग लगी होती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। इसी विभाग के पास आंखों का अस्पताल है। जहां पहली मंजिल पर बड़ी संख्या में रोगी भर्ती भी रहते हैं।

आग का धुआं देखने के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने अंदर पहुंचकर कांच के शीशे तोड़ने शुरू किए तो ताकि धुआं बाहर निकल सके। पीबीएम हॉस्पिटल के कर्मचारियों और रोगियों के साथ आए परिजनों ने मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर दमकल भी पहुंच गई, जिसने जल्द ही आग पर काबू पा लिया।

दो दिन पहले दिए थे निर्देश
चिकित्सा सचिव ने बीकानेर यात्रा के दौरान पूरे अस्पताल की लाइट फिटिंग को लेकर दिशा निर्देश दिए थे। शिशु अस्पताल में तो छोटी-बड़ी समस्याओं और लाइट फिटिंग को देखने के लिए सीनियर डॉक्टर्स को ड्यूटी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562