Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, गंगाशहर पुलिस की सतर्कता,सड़क पर दौड़ा करंट, चार पोल तोड़े

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में आज सुबह एक ट्रक चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना अधिकारी डीओ किशनाराम विश्नोई, सहायक उप निरीक्षक रामनिवास, डीआर गणेश कुमार, डॉल्फिंस 12 के श्री गोपाल, चेतक 7 के हेड कांस्टेबल मुरारीलाल मय जाब्ता स्टाफ के मौके पर पहुंचे।बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रक ने कोचर सर्किल से लेकर बंशीधर ज्ञान प्रकाश पंप तक बिजली के चार पोल तोड़ दिए। इसके बाद ट्रक गोपेश्वर बस्ती तक पहुंचा, जहां उसने कई घरों की केबल को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान बिजली के तार टूटने से करंट फैल गया, लेकिन पुलिस टीम की सूझबूझ से समय रहते केबल को हटाया गया और ट्रक ड्राइवर को सुरक्षित नीचे उतारा गया।मौके की गंभीरता को देखते हुए विद्युत कंट्रोल रूम को सूचित किया गया और बिजली विभाग की मैकेनिक टीम को बुलाया गया और एहतियातन गोपेश्वर बस्ती फीडर और चोपड़ा स्कूल फीडर को बंद करवाया गया। फिलाल पोल बदले जा रहे।

ट्रक चालक की पहचान नौशाद खान पुत्र इकबाल निवासी हाजी घोसी वाली मस्जिद के पास, देवला नगली, मेवात हरियाणा के रूप में हुई है। चालक को लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद एएसआई किशनाराम विश्नोई पुलिस ने कोचर सर्किल से पंप तक कंक्रीट स्लैब लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया है। गंगाशहर पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement