Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: प्रेम विवाह के बाद रिश्तों का खून, पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

India-1stNews




बीकानेर@ छतरगढ़ थाना क्षेत्र के 2GM इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। देर रात हुए घरेलू झगड़े के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान गिदड़वाहा, पंजाब निवासी 19 वर्षीय काजो कौर के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, मृतका काजो कौर और आरोपी गोरा सिंह (21 वर्षीय) ने प्रेम विवाह किया था और कुछ समय से साथ रह रहे थे। शनिवार देर रात किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद गोरा सिंह ने गला दबाकर काजो कौर की जान ले ली।घटना की सूचना मिलते ही छतरगढ़ थानाधिकारी भजनलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घर के एक कमरे में महिला का शव पड़ा मिला। वारदात के बाद आरोपी गोरा सिंह मौके से फरार हो गया था।लेकिन चौकी 465 के इंचार्ज महेंद्र मीणा ने तत्परता दिखाते हुए करीब 3 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी पति गोरा सिंह को पकड़ लिया।खाजूवाला डीवाईएसपी अमरजीत चावला ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement