Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लक्ष्मी नायक मर्डर मामला, पुलिस का एक्शन, दो अभियुक्त गिरफ्तार, सात नामजद

India-1stNews




बीकानेर@ व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने देवीकुंड सागर रोड के पास अशोक नगर में 17 अप्रैल की रात को घर में घुसकर महिला की हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों को हरियाणा से लाया गया है। पुलिस ने वारदात में शामिल सात लोगों को नामजद किया है जिनमें से पांच की तलाश की जा रही है।

बोलेरो गाड़ी में सवार युवक 17 अप्रैल की देर रात को अशोक नगर स्थित एक मकान में घुस गए। घर में मौजूद लक्ष्मी नायक और उसके बेटे पर लाठी-सरियों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण लक्ष्मी की मौत हो गई थी। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि पुलिस ने वारदात में शामिल रामपुरा बस्ती की गली संख्या 9 निवासी जयपाल जाट और गली संख्या 2 निवासी अरविन्द जाट को गिरफ्तार किया है। दोनों को हरियाणा के हिसार से लाया गया। वारदात में शामिल 7 अभियुक्तों को नामजद किया गया। पांच फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

वारदात के बाद हत्यारे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब भाग गए थे। पुलिस ने छानबीन कर उन्हें नामजद किया। देवीकुंड सागर रोड के पास स्थित अशोक नगर के जी ब्लॉक में रहने वाली महिला लक्ष्मी नायक और उसका पुत्र विक्रम 17 अप्रैल की रात को घर में ही थे। इस दौरान देर रात को बोलेरो में सवार होकर पहुंचे युवक घर में घुस गए। लक्ष्मी नायक और उसके बेटे विक्रम पर लाठी-सरियों से हमला किया। महिला के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए।

वारदात के दौरान घर में मनोज और दीपक भी थे जो जान बचाकर भाग गए थे। घर में कोलकाता की दो युवतियां भी थी। उन्होंने अपने आपको बाथरूम में बंद कर लिया था। पुलिस की छानबीन में सामने आया कि वारदात में शामिल युवक अनैतिक काम के इरादे से अशोक नगर पहुंचे थे। पहले चार लोग बोलेरो लेकर गए और वहां उनकी बोलचाल हो गई। बाद में वे अपने साथियों को लेकर दुबारा पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement