Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: लूट की वारदात के तीन आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ गुंसाईसर रोड पर थार गाड़ी को रुकवाकर लूट की वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया।

दरअसल, तीन नवम्बर को गुसाईसर बड़ा मार्ग पर दिन-दहाड़े एक थार गाड़ी को रोककर बनादेसर निवासी 34 साल के राधेश्याम से लूटपाट की गई थी। उससे दो सोने की चैन और सोने का कड़ा लूटा गया था।

मामले में पुलिस ने हरियाणा के फतेहाबाद के गांव सरवरपुर निवासी राजेश कुमार उर्फ राजा (30) पुत्र राम सिंह जाट, शीशपाल उर्फ मोनु (29) पुत्र नत्थूराम खाती और गांव बौंदीवाली निवासी सुनील उर्फ अनिल (22) पुत्र ओमप्रकाश नायक को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को गिरफ्तार करने के लिए टीम हरियाणा पहुंची थी,जहां काफी छानबीन के बाद तीनों को दबोच लिया।

थानाधिकारी जितेंद्र कुमार के निर्देशन में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल विनोद तेतरवाल, नरेंद्र सिंह और अनिल मील ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। तीनों को रिमांड पर लेकर पुलिस अन्य लूट मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि तीनों बदमाश कुछ और लूट का खुलासा कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement