Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर:ऑफिस से अज्ञात लोग नगदी, लेपटॉप चुरा ले गए, मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना इलाके में स्थित एक निजी कंपनी के कार्यालय से लैपटॉप व नकदी रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में केजी कॉम्प्लेक्स निवासी राजेश भूरा ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार उसने रिपोर्ट में बताया कि शिव वैली में राजेश भूरा एंड कंपनी का कार्यालय है। गुरुवार की रात को चार-पांच व्यक्ति अनाधिकृत रूप से घुसे और दो लैपटॉप, चांदी के सिक्के, पांच हजार रुपए नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement