Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मिनी बस और ट्रक में भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

India-1stNews




बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसे में मौत हो गई है। बीकानेर से जयपुर जा रही ट्यूरिस्ट बस डंफर से भिड़ गई। जिसमें एक साठ साल के वृद्ध की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है। ये तीनों ट्यूरिस्ट बस में सवार थे।

जानकारी के अनुसार सेरुणा थाना क्षेत्र में बीकानेर से जयपुर की ओर जा रही एक ट्यूरिस्ट बस की टक्कर डम्फर से हो गई। देर रात ये हादसा हुआ, जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने डम्फर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसमें केबिन में बैठे एक शख्स की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। डम्फर ने इतनी जोर से टक्कर मारी कि ट्यूरिस्ट बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। आगे लगे कांच टूटकर सवारियों पर जा घुसे।

घटना के वक्त तीन जनों को पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया था, जिसमें एक की मौत हो गई।पीबीएम अस्पताल में बुधवार सुबह 7 बजे घायल ने दम तोड़ दिया। बीकानेर से आ रही ट्यूरिस्ट बस पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने मुड़ी और श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रहे एक डंफर ट्रक से टकरा गई। शेरुणा थाना एसएचओ पवन शर्मा, हेड कांस्टेबल सतवीर व 112 ड्राइवर पवन कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी व बस में सवार तीन जने घायल हो गए। जिन्हें शेरुणा पुलिस ने पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। पीबीएम में जयपुर निवासी 60 वर्षीय लोकेश खुराना ने इलाज के दौरान आज सुबह दम तोड़ दिया। हेड कांस्टेबल सतवीर मृतक का पोस्टमार्टम करवाने पीबीएम पहुंच गए है। दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में वाहन एकत्र हो गए। हाइवे टोल टीम ने वाहनों को हटा कर रास्ता क्लियर करवाया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement