Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बाइक सवार विवाहिता की ओढनी टायर में फंसने से मौत

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें बाइक पर सवार विवाहिता की ओढ़नी गले में फंसने से मौत हो गई। यह घटना 22 अप्रैल को सेवड़ा से गिराजसर के बीच हुई। मृतका शारदा के पिता भंवरलाल ने बताया कि उनकी बेटी शारदा बाइक पर सवार थी। सेवड़ा से गिराजसर के रास्ते में उसकी ओढ़नी बाइक में फंस गई, जिसके कारण वह गले में बुरी तरह जख्मी हो गई। गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान शारदा की मृत्यु हो गई। बज्जू पुलिस ने भंवरलाल की शिकायत पर मर्ग दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement