Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

India-1stNews




बीकानेर@ लूणकरणसर में भारत माला एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा मंगलवार को टल गया। यहां केमिकल से भरा एक टैंकर पलट गया। गनीमत रही कि ज्वलनशील केमिकल से भरे इस टैंकर में आग नहीं लगी। प्रशासन ने बड़ी सावधानी के साथ इस टैंकर को फिर से खड़ा कर दिया।

लूणकरणसर भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे पर नाथवाना रेस्ट एरिया के पास ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर मंगलवार सुबह पलट गया। टैंकर ड्राइवर ने खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लूणकरणसर प्रशासन, पुलिस व NHAI टीम टैंकर को हाइड्रा क्रेन के मदद से टैंकर को सीधा करने के प्रयास किए। बेंजीन केमिकल से भरा है 
भटिंडा से कांडला जा रहे इस टैंकर में बेंजिन केमिकल भरा हुआ था। बेंजीन एक अत्यधिक ज्वलनशील रसायन है। यह एक रंगहीन, ज्वलनशील लिक्विड है जिसमें मीठी गंध होती है, और यह हवा में बहुत जल्दी वाष्पित हो जाता है। ये बहुत जल्दी आग पकड़ता है। गनीमत रही कि इस हादसे में आग नहीं लगी। घटना के बाद रास्ता बंद
 पुलिस ने टैंकर को सीधा करने तक रास्ता बंद कर दिया। दोनों तरफ से आने वाले भारी वाहनों को दूर ही रोक दिया गया। जब तक टैंकर सीधा नही हुआ, तब तक अन्य वाहनों को इस रास्ते पर नहीं आने दिया गया। इससे एक्सप्रेस वे पर आने वाले वाहनों को विलंब हुआ।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement