Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर में चल रहे स्पा सेंटर,कैफे सहित कई जगहों पर शुरू किया तलाशी अभियान

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में नशे और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में एएसपी सौरभ तिवारी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत स्पा सेंटर, कैफे और अन्य संदिग्ध ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है।

इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य शहर में फैल रहे नशे के जाल और अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। सभी थानों के एसएचओ खुद ग्राउंड पर मौजूद रहकर टीमों के साथ छापेमारी में जुटे हैं। पुलिस की यह सख्ती शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement