Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर में मिला युवक का सड़ा-गला शव

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के देशनोक थाना क्षेत्र के पलाना इलाके में शुक्रवार को एक खेत से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मोतीलाल के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में गले पर निशान पाए गए हैं, जिससे मामला हैंगिंग (फांसी) से आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। देशनोक पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और रविवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement