Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की रेड पांच सट्टोरियों को दबोचा

India-1stNews




बीकानेर। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के बढ़ते जाल को तोडऩे में पुलिस को एक बड़ी  सफलता मिली है। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में सट्टेबाजी पांच जनों को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरूद्ध किया है। तिलक नगर के एक मकान में चल रहे ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के ठिकाने पर पुलिस की कार्यवाही से मौके पर हडक़ंप सा मच गया। मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर व्यास कॉलोनी थाने की कार्यवाहक प्रभारी शारदा ने पुलिस टीम के साथ तिलक नगर के मकान में दबिश देकर मौके पर सौ पैनल वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी कर रहे चुरू की शेखावत कॉलोनी निवासी हेमन्त सिंह शेखावत पुत्र मांगू सिंह,ब्रजमोहन सिंह उर्फ श्याम सिंह शेखावत,गांव खैड़ा गुजरात निवासी अंकुर रावत पुत्र पंकज रावत,नागौर छोटी खाटू निवासी साहिल पुत्र खुर्शिद अहमद और शहजाद पुत्र कासम अली के साथ एक नाबालिग को गिरफ्त में लेकर उनके कब्जे से कई खातेदारों के एटीएम कार्ड,चैक बुक और बैंक पास बुक्स बरामद की है। आरोपियों से बरामद किए मोबाइलों में लाखों रुपए के अवैध सट्टेबाजी का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है।  इसके अलावा फोन-पे के माध्यम से हुए सट्टे के लेन-देन का लेखा-जोखा भी बरामद किया है। साथ ही सौ पैनल वेबसाइट प्लेटफॉर्म पर लाइव एक्टिविटी भी मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी आईपीएल के मैचों पर आनलाईन दाव लगाकर जीती हुई राशि अन्य लोगों के खातों में ऑन लाइन ट्रांसवर करवा लेते । पुलिस ऑनलाइन सट्टेबाजी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562