Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ड्राई डे पर भी धड़ल्ले से खूब बिकी शराब

India-1stNews




बीकानेर@ भगवान महावीर जयंति पर गुरूवार को ड्राई-डे घोषित होने के बावजूद बीकानेर के ठेको पर शराब की बिक्री का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। हालांकि दिखावे के तौर पर ठेके बंद रहे लेकिन शट्टर के नीचे और ठेकों के झरोखों से शराब की बिक्री धड़ल्ले से चलती रही। इसके चलते सुबह से लेकर देर रात तक ठेका संचालकों ने शटर डाउन कर जमकर ओवररेट पर शराब बेची। हालात जानने के लिये निकले गरज न्यूज रिपोर्टर गुरूवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे कीर्ति स्तंभ के पास पहुंचा तो शराब के ठेके पर बेधड़क शराब बिकती दिखी। ड्राई के बावजूद ठेकों पर शराब की बिक्री का यह सिलसिल सिर्फ र्कीति स्तम्भ के ठेकों पर ही नहीं बल्कि शहर के कई इलाकों में ठेकों पर चल रहा था। रानी बाजार के राजीव मार्केट में तो ठेके खोल कर शराब की बिक्री चल रही थी। इसी तरह गंगाशहर रोड पर अग्रवाल पंचायती भवन के ठीक सामने शराब ठेके पर शट्टर बंद था, लेकिन ठेके के पिछवाड़े बने झरोखें से शराब बेची जा रही थी। 


हैरानी की बात तो यह है कि ड्राई-डे पर भी शराब बेच रहे ठेका संचालकों को ना तो पुलिस का डर था और ना ही आबकारी अधिकारियों की परवाह। इसे लेकर जब मीडिया रिपोर्टर ने आबकारी अधिकारी को कॉल किया तो उन्होने कहा कि ड्राई-डे की पालना के लिये टीमें निकली हुई है, अभी मौका चैक करवाता हूं। लेकिन कॉल करने के दो घंटे बाद भी ठेकों को चैक करने कोई टीम नहीं पहुंची और शराब की बिक्री का सिलसिल चलता रहा। जानकारी में रहे कि बीकानेर में रात को 8 बजे के बाद शराब बिकना आम बात हो गई। 8 बजते ही दुकानों के शटर डाउन हो जाते हैं पर सुराख रोशन खुले तौर से बेचते हैं जयपुर में बैठे आला अधिकारियों के निर्देश देने पर कभी-कभार सख्ती की जाती है, लेकिन फिर वही ढाक के तीन पात। शराब की दुकानों के साथ माल रखने के लिए गोदाम स्वीकृत किए गए हैं। इन गोदामों पर भी शराब की बिक्री करने की शिकायतें आबकारी और पुलिस महकमे को मिलती रहती है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement